डीएसपी डी बैनीपाल ने चार्ज संभाला
कपूरथला - नवनियुक्त डीएसपी डी हरप्रीत सिंह बैनीपाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य मकसद जहां अपराध काबू पाना है, वहीं पेंडिंग मामलों को जल्द सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका कपूरथला के साथ खास नाता रहा है। वह इससे पहले भी जिले में डीएसपी डी के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह अब पुराने मामलों को सुलझाने के लिए कोशिश करेंगे। साल 1988 में पंजाब पुलिस में बतौर एएसआई भर्ती हुए हरप्रीत सिंह बैनीपाल कई थानों में बतौर एसएचओ तैनात रह चुके हैं। वे बतौर डीएसपी करतारपुर, भुलत्थ, शाहकोट, जालंधर और कपूरथला में काम कर चुके हैं।