- Hindi News
- जालंधर के कैदी ने लोई की रस्सी बना फंदा लगाया
जालंधर के कैदी ने लोई की रस्सी बना फंदा लगाया
कपूरथला - मॉडर्न जेल कपूरथला में गोराया ((जालंधर)) के गांव काहना ढेसियां के रहने वाले विचाराधीन कैदी 27 साल के मनदीप सिंह ने वीरवार सुबह लोई की रस्सी बनाकर फंदा लगा जान दे दी। जेल एएसपी बिक्रमजीत सिंह पैंथे ने बताया कि गोराया पुलिस ने मनदीप सिंह को रविवार को 19 जनवरी को 30 ग्राम नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 20 जनवरी को उसे मॉडर्न जेल भेजा था। वीरवार को सुबह 5 बजे के करीब जेल गार्द ने उन्हें सूचना दी कि बैरक के बाथरूम में उपरोक्त कैदी ने बाथरूम के रोशनदान में ओढऩे वाली चादर((लोई)) की रस्सी बनाकर फंदा लगा लिया है। अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित किया गया।