नोट देकर वोट ले रही पंजाब सरकार : कश्यप
कपूरथला - राज्य सभा सदस्य नरिंद्र कश्यप वीरवार को कपूरथला में थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ की रैली में 20 लाख से अधिक लोगों का पहुंचना एक इतिहास पैदा करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नोट देकर वोट ले रही है, जो उसके लिए घातक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स लेकर नया बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में राजनीति की शरण में नशों का कारोबार फलफूल रहा है। इस अवसर पर बसपा पंजाब के प्रभारी प्रकाश सिंह जडांली, जिलाध्यक्ष तरसेम थापर मौजूद थे।