पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘अंग्रेजों की ईंट से ईंट बजा दी थी नेता जी ने’

‘अंग्रेजों की ईंट से ईंट बजा दी थी नेता जी ने’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. कपूरथला
नेता जी सुभाष चंद्र बोस के 118वें जन्म दिवस दिन कार्यक्रम करवाया गया। इसमें सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल सिदांशु आर्य ने कहा कि उन्होंने अंग्रेजों की ईंट से ईंट बजा दी थी। विशेष मेहमान डा. संदीप भोला थे।
इसमें नेता जी सुभाष चंद्र बोस रक्तदान व मानव कल्याण सोसायटी के अध्यक्ष पूर्व पार्षद अशोक बहल व महासचिव जीत थापा की अध्यक्षता में 150 गर्म कम्बल, 1 सिलाई मशीन, 60 बेसहारा औरतों को राशन आदि दिए गए। सर्वन सेठ, रविंदर सूरी, डा. संदीप धवन, डा. अमनदीप कपिला, पूर्व पार्षद सुरिंदर पाल खालसा, पार्षद पवन धीर, प्रो. अनुराग, मदन मोहन, नरिंदर पाल शर्मा, मनोज रती, राजेश कुमार सहोता, बिक्रम छाबड़ा, कमल किशोर मंगी, सुखविंदर सिंह मटटू, आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में बीआर पब्लिक सेकेंडरी स्कूल की आजुसी अरोड़ा, स्वामी आनंद गिरी महाराज स्कूल की कुमारी हनी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी के बारे में बताया। उनको मुख्यातिथि व सोसायटी के चीफ पैटर्न डा. रणवीर कौशल ने स्मृति देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जीत थापा, सुदेश गुप्ता, कमल किशन जी, मास्टर शिव दर्शन लाल, हर्ष बहल, डा. संदीप भोला, डा. एसजे धवन, डा. सर्बजीत सिंह पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब, गुरमीत सिंह पतियाल, रमेश मेहरा, गोबिंद्र राय अरोड़ा, रमेश खन्ना, सुरिंदर वेन, नरेश बहल, रमेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, हरविंदर ओबराय और कबीर दास छाबड़ा आदि मौजूद थे।



नेता जी सुभाष चंद्र बोस के 118वें जन्म दिन पर कार्यक्रम करवाया