संगीत मुकाबले करवाए
बेगोवाल - डेरा संत कर्म होती मरदान मकसूदपुर में मुख्य सेवादार संत बाबा रोशन सिंह मसकीन के नेतृत्व धार्मिक संगीत एकेडमी में संगीत के परीक्षा ली गई। जिसमें 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ के मुखी प्रो. हरी देव गोराया ने कहा कि हरमोनियम व तबले की शिक्षा प्राप्त बच्चों की परीक्षा ली गई। जिसका नतीजा एक महीने बाद निकलेगा। होनहार बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा इस मौके पर प्रसिद्ध रागी भाई ओंकार सिंह लुधियाना, प्रदीप सिंह इब्राहिमवाल, सरवन जीत कौर आदि मौजूद थे।