कपूरथला - पीओ स्टाफ ने एक भगोड़े को गिरफ्तार किया। पीओ स्टाफ के इंस्पेक्टर हरभजन सिंह के नेतृत्व में पीओ स्टाफ ने छापेमारी के दौरान पुलिस को वांछित व अदालत की ओर से पीओ तिलक राज निवासी चंदन नगर थाना करतारपुर जिला जालंधर को गिरफ्तार करके कपूरथला अदालत में पेश किया।