पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडर 19 मुकाबले में जसवीर अव्वल

अंडर-19 मुकाबले में जसवीर अव्वल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर. जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 2 से 8 जनवरी तक त्याग राज स्टेडियम दिल्ली में अंडर-17 और अंडर-19 मुकाबले करवाए गए। इस दौरान श्रीमती धन देवी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट जसलीन सिंह सैनी ने अंडर-19 में प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल के अन्य स्टूडेंट जोबनदीप सिंह ने अंडर-17 में नेशनल स्तर पर दूसरा स्थान पाया। स्कूल पहुंचने पर स्टूडेंट्स का मुख्यध्यापिका रमिंद्र बावा और स्टाफ ने स्वागत किया। बावा ने स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।