- Hindi News
- डीएसपी ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों संबधी दी जानकारी
डीएसपी ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों संबधी दी जानकारी
भास्कर न्यूज - टांडा उड़मुड़
ज्ञानी करतार सिंह मेमोरियल सरकारी कॉलेज टांडा में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों संबधी जानकारी उपलब्ध करवाई। एसएसपी डॉ. नरिंदर भार्गव के निर्देशानुसार डीएसपी टांडा प्यारा सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। ट्रैफिक नियमों संबधी जानकारी देते हुए डीएसपी टांडा प्यारा सिंह ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने संबधी हिदायतें भी जारी की।
उन्होंने कहा कि सरकारी कालेज में ट्रैफिक नियमों संबधी जागरुकता के लिए प्रो. मलकीत जौड़ा तथा प्रो. शैफाली वालिया को मार्शल टीचर नियुक्त किया है। इस मौके पर पिरंसिपल धर्म सिंह, राजकुमार, भूपिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, शोभा वालिया, एएसआई निर्मल सिंह, रजनीश कुमार व अन्य शामिल थे।