ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन ने गेट रैली की
नवांशहर - पंजाब गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन ने मांगों को लेकर रोडवेज कार्यालय के पास गेट रैली की। कर्मचारी नेता सुरिंदर सिंह, हरमेश कुमार, सोहण लाल, अजीत सिंह, जगतार सिंह, हरजिंदर सिंह, अशोक कुमार, पुष्पिंदर सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी हैं, सरकार न ही रोडवेज में नई बसें डाल रही है और न ही कर्मियों की मांगें पूरी कर रही है।