पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूटियां चोरी करने के आरोप में दो नामजद

टूटियां चोरी करने के आरोप में दो नामजद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर - थाना सदर पुलिस ने गांव किशनपुरा के एक मकान से टूटियां चोरी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव की रहने वाली निरंजन कौर की शिकायत पर गांव के ही हरविंदर सिंह उर्फ भूरा और गोल्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। निरंजन कौर ने बताया कि वह अपने घर के आगे गली में खड़ी थी तो हरविंदर सिंह व गोल्डी उनके एक जानकार दविंदर कुमार के घर की दीवार फांदकर बाहर निकल रहे थे। दविंदर कुमार ने घर की देखभाल के लिए चाबियां निरंजन कौर को दी है। जब उसने घर के अंदर जाकर देखा तो हैंडपंप तथा बाथरूम की टूटियां गायब थीं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।