पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानें खाली करवाने को दीवारें तुड़वा दीं, सामान खुर्दबुर्द

दुकानें खाली करवाने को दीवारें तुड़वा दीं, सामान खुर्दबुर्द

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फिल्लौर

जीटी रोड फिल्लौर से सटते फ्रैंड्स मार्ग पर धर्म कंडे के नजदीक तीन दुकानों की दीवारें टूटी मिली हैं। प्रीत मोटर स्टोर, संदीप बागी मोटर वर्कशॉप व पप्पू ट्रेनिंग पेंटिंग की दुकान चलाते दुकानदारों ने दुकान मालिक पर चोरी छिपे रात को दीवार तोडऩे का आरोप लगाया है। दुकानदारों का कहना है कि उनका लाखों का सामान भी खुर्दबुर्द हुआ है। दुकानें तरसेम सिंह के नाम है। जिनकी कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। तरसेम सिंह का कोई बेटा नहीं था। अब फिल्लौर में रहता उसका एक रिश्तेदार प्रॉपर्टी कब्जाने के लिए उन्हें हटाना चाहता है। दुकानें 25 साल पहले 35 हजार की पगड़ी पर ली गई थी। फिल्लौर पुलिस को सूचित किया गया है।

दुकानें २५ साल पहले मालिक तरसेम सिंह ने किराए पर दी थी।

फिल्लौर के फ्रैंडस मार्ग पर स्थित है तीन दुकानें, खाली करवाने को चल रहा विवाद

दुकानदार बोले - असल मालिक नहीं रहा, अब उसका रिश्तेदार कर रहा तंग