वोट दिवस पर समागम
कपूरथला - जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोट दिवस 25 जनवरी को सुबह 9.30 बजे विरसा विहार में मनाया जाएगा। एसडीएम जिला चुनावकार अधिकारी कपूरथला कुमार सौरव राज ने बताया कि डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस में लोगों को वोट की महत्ता की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो नए वोटर बने हैं, उनके शिनाख्ती कार्ड भी जारी किए जाएंगे।