सीनियर्स ने जूनियर से किए अनुभव साझा
भास्कर न्यूज - कपूरथला
आनंद पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें 1२वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने जूनियर से अनुभव साझा किए। जूनियर ने अपने सीरियर को बधाई दी ।
समारोह का शुभारंभ चेयरमैन नरेश कुमार आनंद और निदेशक विक्रम आनंद ने किया। समारोह में सभ्याचार व कल्चर कार्यक्रम प्रस्तुत कर 12वीं कक्षा के छात्रों का अभिनंदन किया। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने निजी अनुभव को नाटक के रूप में पेश किया व खट्टी मिठ्ठी यादों को बच्चों के सामने सांझा किया। प्रिंसीपल अरविंदर सिंह सेखो और इस समारोह में विशेष तौर पर पहुंचे कॉलेज के मैनेजर दविंदर शर्मा, वरिंदर आनंद, रूचि आनंद, वरदान आनंद, प्रिंसीपल आनंद कॉलेज डॉ. एमएल ओहरी, अकाऊटेस आफिसर डीबी शर्मा, राजीव वासुदेवा, आशीष कुन्द्रा, सुखचैन सिंह ढिल, मनीष गुप्ता, संजय अरोड़ा, हरिंदर सिकद, चरणजीत कौर, नीलम, अलका कालड़ा, सुच्चा सिंह, वरिंदर कुमार, विपन कुमार, रुचिका, जसबीर कौर, रेखा मिशरा, रचना, अमन, रेणु महाजन, कोमलजीत कौर आदि उपस्थित थे।