- Hindi News
- सुरक्षा को लेकर कोई कसर न छोड़ें अधिकारी : एसएसपी
सुरक्षा को लेकर कोई कसर न छोड़ें अधिकारी : एसएसपी
भास्कर न्यूज - कपूरथला
गणतंत्र दिवस के मौके पर करवाए जाने वाले जिलास्तरीय समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार को गुरु नानक स्टेडियम में की गई। इस मौके पर एसएसपी कपूरथला इंद्रबीर सिंह व एडीसी जनरल ऋषिपाल सिंह ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया।
गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल में एडीसी ने जिलास्तरीय समारोह संबंधी तैयारी करवाई गई। विभिन्न स्कूलों के बच्चों की ओर से पीटी शो, रंगारंग सभ्याचारक कार्यक्रम,गिद्दा, भांगड़ा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस समारोह के मौके अपनी पेशकारी आत्म विश्वास के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ संबंधित विभागों की ओर से विकास के साथ संबधी झांकियां भी निकाली जाएगी। उन्होंने फुल ड्रैस रिहर्सल के बाद जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिए कि समारोह के मौके पर वीआईपीज, स्वतंत्रता सैनानी, पदाधिकारियों, पत्रकारों, पुरस्कार विजतों व दर्शकों के बैठने के प्रबंधों को यकीनी बनाया।
उन्होंने रजनीश कौर जिला खुराक की ओर से सप्लाई अफसर के जिला स्तरीय समारोह में शामिल होने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए लड्डुओं का खास प्रबंध करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान दर्शकों के लिए पेयजल का उचित प्रबंध किया गया है। इस मौके पर जरूरत पडऩे पर डाक्टरी सहायता के लिए उचित प्रबंध किया। उन्होंने बताया कि इस समारोह के मौके पर स्वतंत्रता सैनानी और उनके परिवारों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा और अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाले व्यक्तियों और खेल के क्षेत्र में अच्छा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को विशेष ईनाम दिए जाएंगे। एसएसपी कपूरथला इंद्रबीर सिंह ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधों को कड़ा करने के लिए निर्देश जारी किए। इस मौके पर रूप लाल रूप जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी, डॉ. मनोहर सिंह खेतीबाड़ी अफसर, कुलविंदर सिंह सहायक डायरेक्टर बागबाणी, गुरलाल सिंह रियाड़ जिला खेल अफसर, कुलदीप सिंह जिला प्रोग्राम अफसर, आरसी ब्रिहा सेकेटरी जिला रेडक्रास सोसायटी कपूरथला, बलबीर कौर जिला शिक्षा अफसर एलीमेंटरी, रणजीत सिंह सहायक शिक्षा अफसर, कुलदीप सिंह पीटीआई सहित अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
मार्च पास्ट से सलामी लेते हुए एसएसपी इंद्रबीर सिंह व एडीसी ऋषिपाल।
गुरु नानक स्टेडियम में करवाए जाने वाले जिला स्तरीय समागम में फुल ड्रैस रिहर्सल मार्च पास्ट करती हुई पुलिस की टुकड़ी।