- Hindi News
- दो पंजाबियों सहित 10 भारतीय जमानत के बावजूद नाइजीरिया की जेल में कैद
दो पंजाबियों सहित 10 भारतीय जमानत के बावजूद नाइजीरिया की जेल में कैद
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
दो पंजाबियों सहित 10 भारतीय पिछले 15 महीने से नाईजीरिया की जेल में कैद हैं। इन्हें 25 नवंबर 2012 को नाइजीरियाई नौसेना ने गिरफ्तार किया था। सभी युवक शिप पर काम करते थे। इन पर शिप से कच्चे तेल की चोरी करने का आरोप है। पंजाबी युवकों में गगन भारद्वाजा होशियारपुर के मॉडल टाउन और सरबजीत सिंह गुरदासपुर का रहने वाला है। अन्य युवक पंजाब के बाहर से हैं। इन युवकों की पिछले साल 5 फरवरी में वहां की कोर्ट में जमानत भी हो गई थी लेकिन भारतीय दूतावास से सहयोग न मिलने के चलते इनकी रिहाई नहीं हो पाई। सभी युवक वहां की जेल में सडऩे को मजबूर हैं। गगन, सरबजीत और अन्य युवकों के परिजनों ने शुक्रवार को सांसद अविनाश राय खन्ना से मुलाकात कर बच्चों की वापसी की गुहार लगाई है।
जेल में बंद जहाज के कैप्टन शैलेश ने बताया कि पिछले साल जनवरी से वह कमीशन से मदद मांग रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं। गगन के परिजनों ने पीएम से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।
केंद्र सरकार आगे आए मदद के लिए : खन्ना
राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने बताया कि वह इस मुद्दे को राज्यसभा में भी उठा चुके हैं वहीं सभी 10 भारतीय युवकों को मिली जमानत की कापी भी भारतीय विदेश मंत्रालय को एक पत्र के जरिए भेज मदद करने को लिखा है।
परिजनों ने खन्ना को बताया, जेल में बंद सभी 10 युवकों को पिछले साल 5 फरवरी में कोर्ट ने जमानत दे दी थी लेकिन शर्त रखी कि इसके लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास ((कॉसुलेट)) रिहाई के लिए एक लिखित आश्वासन देगा कि इन युवकों ने कानूनी तौर पर नाइजीरिया में प्रवेश किया है। लेकिन भारतीय दूतावास ने कुछ नहीं किया।
पीएम खुद हस्तक्षेप करें
रिहाई के लिए लिखित आश्वासन नहीं दे रही भारत सरकार
सभी युवकों के परिजन होशियारपुर में सांसद अविनाश राय खन्ना से मिलने पहुंचे।
दो युवक होशियारपुर और गुरदासपुर के
जेल में बंद सभी भारतीय नाइजीरियाई शिपिंग कंपनी बिशम में काम करते हैं। गगन और सरबजीत के अलावा अन्य युवकों में राजस्थान का चंद्रशेखर शर्मा, हरियाणा का अजय कुमार, यूपी के कैप्टन शैलेश कुमार, अरविन्दर भारद्वाज, अशरफ अली, संजीव कुमार, केरल के निमेश कोडी, बिहार के इंजीनियर धर्मराज कुमार शामिल हैं।
नाइजीरियन शिपिंग कंपनी में काम करते थे सभी, तेल चोरी करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी