महताबगढ़ में घर में घुस चोरी, 2 नामजद
कपूरथला - महताबगढ़ की रहने वाली मुख्तयार कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत 21 जनवरी को घर को ताला लगाकर रिश्तेदारों को मिलने के लिए जालंधर गई थी। 23 जनवरी को वापस आई तो उसने पाया कि रसोई की जाली टूटी हुई थी। घर में सोने की चेन, कुछ नगदी और गैस सिलेंडर गायब था। उन्होंने कहा कि उनके पड़ोसियों ने बताया कि उसने रात के करीब 2 बजे आकाश दीप और संदीप को गैस सिलेंडर ले कर जाते हुए देखा था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।