- Hindi News
- कच्ची गलियों से दुखी मोहब्बत नगर के लोग बोले वोट उसी को देंगे जो मरम्मत करवाएगा
कच्ची गलियों से दुखी मोहब्बत नगर के लोग बोले-वोट उसी को देंगे जो मरम्मत करवाएगा
भास्कर न्यूज - कपूरथला
सकुर्लर रोड के साथ सटा है मोहल्ला मोहब्बत नगर। वार्ड नंबर 10 के अंतर्गत आता है यह नगर। यहां की गलियां अभी भी कच्ची हैं।
शुक्रवार को मोहल्ले के लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि वह इस बार उसी प्रत्याशी और पार्टी को वोट देंगे जो उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करवाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को दूर नहीं किया।
इस मौके पर चंद्र मोहन भोला, जोगिंदर भोला, करनैल चंद, अशोक अरोड़ा, चंद्र मोहन, प्रकाश चंद, मिंकी, पिंकू, संजय, राज कुमार, शुभम, धरमिंदर पाल, शक्ति शर्मा, बोवी, राम तीर्थ, राकेश, ममता रानी, शकुंतलम राजपूत, रीना, मधु, प्रीती, अनिता, पूजा रानी, सविता शामिल थे।
वार्ड नं 10 के लोग गत 13 वर्षो से विकास न होने पर नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। उन्होंने कहा- लंबे समय से परेशान हैं हम।
उबड़ खाबड़ है गलियां
॥गली निवासी शकुंतला राजपूत ने बताया कि उनकी आसपास क लिंक गलियां गत 20 वर्षों मरम्मत के इंतजार में है यह गलियां उबड़ खाबड़ व घास फूस उगने के कारण किसी पिछड़े गांव का दृश्य प्रस्तुत करती है
कच्ची गलियों पर चलकर अक्सर गिरते हैं लोग
॥मोहल्ला निवासी सीता रानी ने बताया कि नन्हें बच्चें स्कूल जाते समय बुजुर्ग महिलांए व पुरुष कई बार गिर कर चोटिल हो चुके है दिन ढलते ही घर से निकलना खतरों से खाली नहीं है। समस्या का समाधान नहीं हुआ।
हमारे मोहब्बत नगर में तो समस्याएं ही बहुत हैं
॥गली निवासी चंद्र मोहन भोला व जोगिंदर पाल ने बताया कि उनकी गली गत 13 वर्षों से विकास से वंचित है जगह जगह गड्ढे सीवरेज जाम, स्ट्रीट लाईट, प्रमुख समस्या है।
लाइटें बंद, असुरक्षित हैं हम
॥मोहल्ला निवासी ममता रानी ने बताया कि गत कई वर्षों उनकी तीन गलियों की लाइटें बंद पड़ी है दिन ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधकार में डूब जाता है जिस कारण महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है असुरक्षा की भावना बनी रहती है।