पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टांडा के डीएसपी पर लगाया मारपीट का आरोप

टांडा के डीएसपी पर लगाया मारपीट का आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर - बैंस वान की रहने ज्ञान कौर पत्नी रुल्दू राम ने टांडा के डीएसपी प्यारा सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ज्ञान कौर की बेटी सुखविंदर कौर ने प्रैस क्लब जालंधर में प्रैसवार्ता मेें बताया कि मां ज्ञान कौर बैंस वान तहसील दसूहा की रहने वाली है और अकाली पार्टी के साथ संबंध रखती है।
गांव की पंचायत कांग्रेसी होने के कारण उनके साथ धक्केशाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके दो एनआरआई भाई लखविंदर सिंह और लखबीर सिंह की बैंस वान में पास 2 कनाल 3 मरले प्लाट है, जिसकी चार दीवारी की हुई है। मेंबर पंचायत निशान सिंह, नंबरदार महिंदर सिंह, दलीप सिंह और बलविंदर सिंह ने 7 जनवरी को डिच के साथ उनके प्लाट की चार दीवारी के साथ लगती दीवार के साथ खुदाई करके नाला बनाने की कोशिश की, ज्ञान कौर ने जब इसका विरोध किया, तो निशान सिंह ने उनके साथ धक्कामुक्की कर गाली गलौच किया। इस संबंधी टांडा थाने में 8 जनवरी को शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। इसके साथ एनआरआई थाना होशियारपुर और डीआईजी दफ्तर जालंधर में भी दरखास्त की गई है। दसूहा सब डिवीजन में 14 जनवरी को केस भी दर्ज करवाया गया है।
ज्ञान कौर ने बताया कि 21 जनवरी को डीएसपी प्यारा सिंह पुलिस पार्टी के साथ आए, और पंचायती सदस्यों को नाला बनाने के लिए कहने लगे, जब उन्होंने विरोध किया तो प्यारा सिंह ने पूरे गांव के सामने उनको थप्पड़ मारे और धक्कामुक्की की। इसके बाद बीना महिला पु्लिस के उनको गाड़ी में उठाकर थाने ले गए और रात तक थाने में बिठाए रखा। इसके पीछे से उक्त पंचायत सदस्यों ने डिच चलाकर वहां पर गड्ढा खोद दिया। डीएसपी ने उन्हें धमकी दी की अगर उन्होंने किसी से कुछ कहा तो उनके खिलाफ जाली धाराएं लगाकर अंदर करा दूंगा।
इस मामले में डीएसपी टांडा प्यारा सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंचायत व बीडीपीओ कार्यालय की शिकायत पर ही उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर लगाए मारपीट के सभी आरोप बेबुनियाद हैं।