पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आगामी लोक सभा चुनावों में पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का जड़ से होगा सफाया : रत्ती

आगामी लोक सभा चुनावों में पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का जड़ से होगा सफाया : रत्ती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला - आगामी लोकसभा चुनावों में पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का जड़ से सफाया हो जाएगा व भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज कर सेंटर में अपनी सरकार बनाएगी।
यह शब्द भाजपा राष्ट्रीय कार्यकर्ता सदस्य व पंजाब ट्रेडर्ज के चेयरमैन नरोत्तम देव रती ने सुल्तानपुर लोधी के डोगरा पैलेस में मंडल भाजपा प्रधान नवल किशोर भनोट की अध्यक्षता में हुई पार्टी वर्करों की बैठक को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बदकिस्मती यह है कि उसे देश के भूगोल व इतिहास को पता नहीं,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गत दिनों यह ऐलान किया कि लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित करना पार्टी की परंपरा में नहीं है,जबकि वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने डा.मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया था,तब कांग्रेस पार्टी की परंपरा कहा थी,ऐसी ब्यानबाजी कर कांग्रेस पार्टी अपनी हार का सबूत दे रही है।