पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेती विभाग ने करवाया किसान बैंक मिलनी समागम

खेती विभाग ने करवाया किसान बैंक मिलनी समागम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
भारत सरकार के खेती विभाग से संबंधित नाबार्ड संस्था ने गांवों में किसान क्लब बनाकर खेतीबाड़ी के विकास में विशेष योगदान कर किसानों का जीवन स्तर ऊंचा करने के लिए प्रयत्न किए है।
उक्त जानकारी नाबार्ड के डीडीएम रविंदर जैसवाल ने पंजाब खेतीबाड़ी विकास बैंक सुल्तानपुर लोधी के सहयोग से गांव छन्ना शेर सिंह में करवाई किसान बैंक मिलनी में शामिल बड़ी संख्या में किसानों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि किसान क्लब के कार्य संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि किसान हितों की रक्षा करने के लिए बनाई गई पुरानी संस्था है। जिससे किसी भी राजनीतिक पार्टी का संबंध नहीं है।
नाबार्ड किसान क्लबों के सहयोग से किसानों को बीज और खेतीबाड़ी की आवश्यकताएं पूरी करने के लिए सहायता देता है। नाबार्ड किसानों को शाहूकार कर्जें से मुक्ति दिलाने के लिए उनकी सहायता करते है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान को बैंक के साथ जुडऩा चाहिए, क्योंकि भविष्य में सरकार ने सब्सिडी व अन्य सुविधाएं किसानों को बैंकों के माध्यम से ही दी जानी है। नाबार्ड की तरफ से बेरोजगारों को नए धंधे शुरू करने के लिए सहायता दी जाती है। इस अवसर पर बैंक मैनेजर प्रदीप शर्मा ने बैंक की स्कीमों संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर किसान क्लब के अध्यक्ष अजीत सिंह, जगदीश सिंह, हरबंस सिंह, महिंदर सिंह, कश्मीर सिंह, अमर सिंह, बचन सिंह, पर्मजीत सिह व अन्य उपस्थित थे।