- Hindi News
- नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया कॉलेज में सेमिनार लगाया
नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया कॉलेज में सेमिनार लगाया
भास्कर न्यूज - कपूरथला
सिविल सर्जन कपूरथला डॉ. बलबीर सिंह की अगुवाई में नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया सरकारी कॉलेज में टीबी की बीमारी संबंधी विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी देने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
इसमें जिला टीबी अधिकारी डॉ.आरपी बैंस विशेष रूप से
उपस्थित हुए। सेमिनार में कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. आरपी बैंस ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी के साथ बुखार रहे तो वह टीबी की बीमारी का मरीज हो सकता है। ऐसे मरीज को अपनी जांच नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में करवा लेनी चाहिए। यदि जांच दौरान कोई व्यक्ति टीबी का मरीज पाया जाता है तो उसका ईलाज भी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त किया जाता है। टीबी की दवाई खा रहे मरीजों को अपना कोर्स अधूरा नहीं छोडऩा चाहिए। टीबी फैलने से रोकने के लिए फेफड़ों वाली टीबी की बीमारी वाले मरीज को अपना मुंह ढंक कर रखना चाहिए और जगह-जगह थूकना नहीं चाहिए। इस मौके पर कालेज प्रिंसीपल मीना मल्होत्रा, अवतार सिंह गिल, पंकज मड़ीया, मनजीत कौर के अलावा भारी मात्रा में कालेज विद्यार्थी
उपस्थित थे।