पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुधियाना से नहीं पहुंचा गार्ड, नकोदर डीएमयू डेढ़ घंटे लेट

लुधियाना से नहीं पहुंचा गार्ड, नकोदर डीएमयू डेढ़ घंटे लेट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर - सिटी स्टेशन से शाम सवा पांच नकोदर के लिए जाने वाली डीएमयू इसलिए डेढ़ घंटे लेट हो गई, क्योंकि लुधियाना का गार्ड नहीं आया था। फिरोजपुर से डीएमयू लेकर आए गार्ड मुनीश को तत्काल प्रभाव नकोदर जाने वाली डीएमयू में रवाना किया। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रेलवे अधिकारी बताते है कि ट्रेन को लुधियाना से आने वाले गार्ड को लेकर जाना होता है। गार्ड ने नहीं आने की कोई जानकारी भी नहीं दी था। इसके चलते जालंधर में एक्स्ट्रा गार्ड का इंतजाम भी नहीं किया गया। काफी इंतजार के बाद भी जब गार्ड नहीं आया तो दूसरे गार्ड को भेजकर ट्रेन को चलाया गया। मामले की जानकारी कंट्रोल आफिस को दे दी गई है।