आप ने चलाया सदस्यता अभियान
गुरदासपुर। आम आदमी पार्टी ने जिले में विभिन्न स्थानों पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पार्टी नेताओं ने बताया कि राज्यभर में 26 जनवरी तक 11 लाख से ज्यादा सदस्य बनाना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके चलते दस लाख के करीब सदस्य बनाए गए। वक्ताओं ने बताया कि पार्टी नीतियों को गांव-गांव में वार्ड स्तर पर नुक्कड़ बैठकें करके लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, आरआर सिंह, वेद प्रकाश, रमेश महाजन, भारत भूषण शर्मा, इंद्रबीर सिंह व रवि महाजन उपस्थित थे।