पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती से छेडख़ानी, आरोपी ने कहा चुनावी रंजिश

युवती से छेडख़ानी, आरोपी ने कहा- चुनावी रंजिश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा - थाना सदर बंगा के तहत पड़ते एक गांव की एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उससे मित्रता करने के लिए दबाव बनाने, रास्ते में रोकने, धमकाने तथा मानसिक तौर पर परेशान करने आरोप में थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करके उसे हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि महिला ने 181 नंबर डायल करके उसके साथ हुई इस घटना की शिकायत दर्ज कर करवाई थी।
वहीं आरोपी का कहना है कि वह हत्या के एक केस में गवाह है। अत: उसे चुनावी रंजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
-संबंधित खबर पेज-04 पर