होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक कैंप २7 को
भास्कर न्यूज - नवांशहर
आयुष विभाग पंजाब की ओर से 27 जनवरी को राहों मार्ग पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में फ्री-होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक/यूनानी कैंप लगाया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला होम्योपैथिक अधिकारी डा. दलबीर सिंह व हैल्पिंग हैंड चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डा. टीपी सिंह ने बताया कि संबंधित डाक्टरों की टीमें कैंप में पहुंचने वाले लोगों की नई व पुरानी बीमारियों की जांच करेंगे। जरूरतमंद मरीजों को विभाग की ओर से फ्री दवा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कैंप ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए डा. दलवीर सिंह और डा. टीपी सिंह।