- Hindi News
- जेल में पति से मिलने गई महिला से नशीला पाउडर बरामद
जेल में पति से मिलने गई महिला से नशीला पाउडर बरामद
होशियारपुर - जिला जेल में पति से मिलने गई महिला को पांच ग्राम नशीले पाउडर सहित जेल कर्मियों ने पकड़ लिया। सिटी पुलिस ने जिला जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर हवालाती हरजीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह उसकी पत्नी दलजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सहायक सुपरिटेंडेंट ने बताया कि हरजीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज था. जिसके कारण वह जेल में बंद है। हरजीत सिंह की पत्नी जब उसे मिलने आई तो उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 5 ग्राम नशीला पाउडर मिला।
नंद नगर में कालेज स्टूडेंट से मारपीट, बाइक छीनी
होशियारपुर - रेलवे मंडी के पास मोहल्ला नंद नगर में तीन युवकों ने एक बाइक सवार से मारपीट कर उसकी बाइक छीन ली।
कार्तिक पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी टैगोर नगर ने मॉडल टाउन पुलिस को बताया कि वह मोटरसाइकिल नंबर पीबी-07-एसी-4755 पर एसडी कॉलेज से आ रहा था। मोहल्ला नंद नगर में तीन अज्ञात युवकों ने रोका और मारपीट करके उसकी मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए।