- Hindi News
- प्रपोजल ठुकराने पर धमकी, छात्रा ने की खुदकुशी
प्रपोजल ठुकराने पर धमकी, छात्रा ने की खुदकुशी
१०वीं की स्टूडेंट ने सुसाइड नोट लिख नहर में लगाई छलांग
तलवाड़ा - मोहल्ला सांडपुर की दसवीं कक्षा की छात्रा ने शाहपुर पुली पर नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश पावर हाउस नं. 1 के पास मिली। पुली पर ही एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा है कि एक लड़के ने उसे प्रपोज किया था। उसने इंकार कर दिया तो वह परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। हालांकि उसने सुसाइड नोट में किसी नाम नहीं लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सरकारी सीसे स्कूल सेक्टर तीन की छात्रा अल्का ने शुक्रवार को नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। अल्का के पिता प्रेम सिंह, जो कि कृषि करते हैं, ने पुलिस को बताया कि अल्का ने उन्हें पहले कभी लड़के के बारे में कोई बात नहीं बताई। इस बात का पता उन्हें भी सुसाइड नोट से ही चला है।