गांव के विकास कार्यों के लिए दिए धनराशि
भास्कर न्यूज - कपूरथला
गांव डैन विंड की पंचायत को गंदे पानी के निकासी के लिए एक लाख रुपए की ग्रांट का चेक जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ चेयरमैन ने सरपंच सरवजीत कौर को दिए। इसमें मक्कड़ ने कहा कि हल्के में गांवों के विकास पार्टीबाजी ऊपर उठ कर करवाया जा रहा है। इस मौके पर पंचायत सदस्य दीदार सिंह, गुरदेव सिंह, जोगिंदर पाल, बीडीओ संदीप मल्होत्रा, दलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह मनन, जगीर सिंह वडाला, अमरबीर सिंह लाली, रणजीत सिंह खोजेवाल और दर्शन सिंह आदि मौजूद थे।