पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा राम मंदिर निर्माण के लिए रुख स्पष्ट करे : महावीर

भाजपा राम मंदिर निर्माण के लिए रुख स्पष्ट करे : महावीर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला - विश्व हिंदू परिषद ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। विहिप प्रभारी महावीर ने बैठक में यह बात कहीं। बैठक की अध्यक्षता नरेश पंडित ने की। इसमें उन्होंने कहा कि विहिप की नजर में देश का वही प्रधानमंत्री सबसे अच्छा होगा जो अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संसद में कानून लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि आप नेता प्रशांत भूषण पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। कश्मीर भारत का अंग है वहां से 370 को समाप्त करना चाहिए। इस मौके पर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन भोला, संजीव बजाज, प्रदीप जैन, रविंदर अरोड़ा, ओम प्रकाश कटारिया, राजेश गुप्ता, रमेश बजाज, चेतन सूरी, दीपक धवन, अमन छाबड़ा और मनोज वर्मा आदि मौजूद थे।