मेडिकल कैंप में 338 मरीजों की हुई जांच
कपूरथला - यूनाइटेड सिख मिशन व गांव औजला के शहीद सूबेदार बलवंत सिंह के क्लब के सहयोग से मुफ्त कैंसर चेकअप कैंप अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाडिय़ों नरिंदर सिंह निंदी, जरनैल सिंह औजला व राणा सतविंदर सिंह की अगुवाई में लगाया गया। इसमें कैंसर रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर डीएस ढिल्लों ने 338 मरीजों का चैकअप किया। आंखों की बीमारियों का चेकअप कैंप डा. मनदीप सूद उकालस अस्पताल जालंधर की अगुवाई में लगाया गया, जिसमें मरीजों को दवाइयां और ऐनकें दी गई। साथ ही। इस मौके पर जत्थेदार रछपाल सिंह, ठेकेदार निर्मल सिंह, प्रिंसिपल रणजीत सिंह, बलवंत सिंह, बलबीर सिंह, नरिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, धर्म सिंह, रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह, निर्मल सिंह, सुखतैयार सिंह, अमरीक सिंह, संतोख सिंह, मक्खन सिंह, सतविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह और हरचरण सिंह मौजूद थे।