पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब गवर्नमेंट पेंशनरों ने वित्तमंत्री को बताई मुश्किलें

पंजाब गवर्नमेंट पेंशनरों ने वित्तमंत्री को बताई मुश्किलें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के कन्वीनर प्रिंसिपल केवल सिंह, महिन्द्र सिंह परवाना, प्रेम सागर शर्मा और ओम प्रकाश की अगुवाई में वित्तमंत्री परमिन्द्र सिंह ढींढसा से चंडीगढ़ में मुलाकात कीं। इसमें वित्तमंत्री ने पेंशनरों को पेश आ रही मुश्किलों व मांगों संबंधी विचार विमर्श किया। वित्तमंत्री ने आश्वासन दिलाया कि डीए की बकाया 10 प्रतिशत किश्त की अदायगी फरवरी कर दी जाएगी। हालांकि इससे पहले यात्री भत्ता 1 जनवरी 2006 से अगस्त 2009 तक व्यक्ति प्राथमिक पेंशन दिया गया है। उनको रिवाइज के साथ पेंशन दी जाएगी। इसी तरह मेडिकल बिलों की कुल मिली रकम में पेंशनरों को 40 प्रतिशत से मुलाजिमों को 60 प्रतिशत की अदायगी की जाएगी। बैठक के बाद केवल सिंह ने बताया कि पेंशनरो की बकाया मांगों को लागू करने के बारे में दोबारा बैठक की जाएगी।