- Hindi News
- ‘सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे’कपूरथला ! गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में होने वाले समार
‘सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे’कपूरथला-!- गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में होने वाले समारोहों को लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। जिले के 1200 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जानकारी...
भास्कर न्यूज. कपूरथला
65वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में होने वाले समारोहों को लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए जिले के 1200 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जानकारी एसएसपी इंद्रबीर सिंह ने दी। कपूरथला के मुख्य समारोह स्थल गुरु नानक स्टेडियम में सुरक्षा की जिम्मेदारी वह खुद संभालेंगे। फगवाड़ा में एसपी गुरसेवक सिंह बराड़, भुलत्थ में डीएसपीडी तेजबीर सिंह हुंदल व सुल्तानपुर लोधी में डीएसपी फगवाड़ा मनजीत सिंह पुख्ता प्रबंध करेंगे। सुरक्षा के साथ-साथ किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एसपीडी दिलजिंदर सिंह ढिल्लों व एसपी मुख्यालय अमरीक सिंह धामी की विशेष रुप से डयूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि नाकाबंदी कर वाहनो को चैकिंग की जा रही है। कोई असमाजिक तत्व प्रवेश ना कर सके। सिर्फ जरूरत पडऩे पर ही ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा जिससे आम व्यक्ति को मुसीबत न हो।
25के पीटी 7