- Hindi News
- गांव औजला में सूबेदार बलवंत सिंह को समर्पित कबड्डी खेल मेला शुरू
गांव औजला में सूबेदार बलवंत सिंह को समर्पित कबड्डी खेल मेला शुरू
भास्कर न्यूज - कपूरथला
सूबेदार बलवंत सिंह को समर्पित 43वां तीन दिवसीय कबड्डी खेल मेला और बैलों की हाल्ट दौड़ मुकाबले गांव औजला में शुरू किए गए। सूबेदार बलवंत सिंह 1965 में हिन्दुस्तान व पाकिस्तान जंग दौरान शहीद हुए थे।
कबड्डी खेल मेले का उद्घाटन पंचायत मेंबर राणा सतविंदर सिंह ने किया। बैलों की हॉल्ट दौड़ का उद्घाटन कबड्डी प्रमोटर पूर्ण सिंह औजला ने किया। कबड्डी टूर्नामेंट के उद्घाटनी मैच में मुकाबलों में जूनियर वर्ग कबड्डी में मीरपुर माडी की टीम ने सिंधवा दोना को 15-13 अंकों से हराया। उच्चा बेट ने धीरपुर को 10-7 अंक से मात दी। औजला ने अठोला को 20-12 अंकों से हराया। नत्थू चाहल की टीम ने धालीवाल दोना की टीम को 15-7 अंकों के साथ हराया।
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नरिंदर सिंह निंदी और जरनैल सिंह औजला ने भी इस दौरान मौजूद रहे।इस अवसर पर हरचरण सिंह, चौधरी जोगिन्द्र सिंह औजला, तारा सिंह, बलवंत सिंह, बलबीर सिंह, रवजीत सिंह, बलवंत सिंह, बलवीर सिंह, जतिंदर सिंह, जीता सिंह, सुखवंत सिंह, सुखवंत सिंह औजला, जसमेल सिंह, अवतार सिंह, हरजिन्दर सिंह, नरिन्दर सिंह, मुखतियार सिंह, अमरीक सिंह, निर्मल सिंह, हरविन्द्र सिंह, अजीत सिंह, अजीत सिंह, तरसेम सिंह, सरजन सिंह के अलावा खेल प्रेमी आदि मौजूद थे।