- Hindi News
- कपूरथला में बस और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग
कपूरथला में बस और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग
भास्कर न्यूज - कपूरथला
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज नरिंद्र कुमार व पीसीआर टीम के इंचार्ज सुखदेव सिंह ने टीम के साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सदर बाजार, झुग्गी झोपडिय़ों में सघन तलाशी ली। टीम ने संदिग्ध दिख रहे 10-12 युवकों को पकड़ा। हालांकि किसी को गिरफ्तार नहीं किया। उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बाद मै पुलिस ने डीसी चौक, सुल्तानपुर बाइपास, बस स्टैंड रोड़, करतारपुर रोड़, मंसूरवाल रोड़, कांजली रोड़, अमृतसर रोड़, फाजलपुर रोड़ आदि इलाकों में नाकेबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल कीं। डीसीपी बलविंदर सिंह सेखों ने बताया यह रुटीन चैकिंग हैं। आगामी दिनों तक यह चेकिंग अभियान जारी रहेगा।