कपूरथला - गांव परवेज नगर में एक कुएं में चार दिन से गिरे कुत्ते को देख २८ साल के हरजीत को तरस आ गया। वह अपने कुछ दोस्तों की मदद से कुएं में उतर गया। लेकिन कुत्ते ने उसे काट खाया।इससे हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद वह बाहर निकला।