पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला - कपूरथला जालंधर रेल मार्ग पर गांव खोजेवाल व वडाला रेलवे फाटक के मध्य ट्रेन की चपेट में आने से करीब 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी चौकी प्रभारी एसआई बलदेव कृष्ण, एचसी दलजीत सिंह व शकील मुहम्मद ने बताया कि उन्हें शनिवार के करीब 10 बजे गांव निवासियों ने सूचना दी कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान के लिए आसपास के गांव में सूचना भेजी परंतु मृत्क की पहचान नहीं हो सकी मृतक ने चैकदार कमीज हरे रंग की पैंट व करीम रंग स्वेटर पहन रखी थी। शव को कपूरथला सिविल अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।