पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित कर दिलाई शपथ

युवाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित कर दिलाई शपथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर - राष्ट्रीय वोटर दिवस पर नौजवान वर्ग को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के योग्य बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा युवकों को वोटर के रूप में रजिस्ट्रड किया गया है। यह जानकारी जिलाधीश-कम-जिला चुनाव अधिकारी तनू कश्यप ने सरकारी कॉलेज में राष्ट्रीय वोटर दिवस के समारोह को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि भारत चुनाव कमिशन द्वारा हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वोटरों को उनकी वोट की महत्ता तथा लोकतंत्र की वोट के रोल संबंधी जागरूक करना है तथा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा बनाना है। इस अवसर पर एसडीएम होशियारपुर कैप्टन करनैल सिंह, तहसीलदार ((चुनाव)) राज कुमार टांगड़ी, तहसीलदार अमरदीप थिंद, नायब तहसीलदार अरविंद सलबान, जिला सैनिक भलाई अधिकारी मेजर ((रिटा)) यशपाल सिंह, जिला विकास तथा पंचायत अधिकारी सरबजीत सिंह वालिया तथा भारी संख्या में नौजवान वोटर उपस्थित थे।

समागम का दीप प्रज्ज्वलित करके आगाज करती डीसी तनु कश्यप व अन्य।