पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में वर्कशॉप

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में वर्कशॉप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसूहा - वासल एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में अध्यापकों के लिए वर्कशॉप लगाई गई। दिल्ली से आए ट्रेनर राधा सिंह ने अध्यापकों को व्यक्तिगत अभ्यास, एक अच्छे अध्यापक बनने के गुण और अध्यापन को अभ्यास में लेने के गुण बताए। ट्रेनिंग में राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा पद्धतियों तथा पढ़ाने के नए-नए तरीकों पर प्रकाश डाला गया। ट्रेनिंग में जैम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर तथा कैंब्रिज स्कूल दसूहा के कुल 80 से ज्यादा अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रिंसिपल अनिता अरोड़ा ने कहा कि सीखना एक कभी न रुकने वाली प्रक्रिया है और हमें जीवन में हमेशा सीखते रहना चाहिए।

कैंब्रिज स्कूल में अध्यापकों को संबोधित करते ट्रेनर राधा सिंह व अन्य