- Hindi News
- कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में जय ङ्क्षहद
कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में जय ङ्क्षहद
भास्कर न्यूज - कपूरथला
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस गुरु नानक स्टेडियम में मनाया गया। इसमें परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया।
मार्च पास्ट परेड की अध्यक्षता डीएसपी सुल्तानपुर लोधी दविंदर सिंह ने की। इसमें 12 विभागों ने झांकियां निकाली। पशु पालन विभाग की झांकी को प्रथम स्थान हासिल हुआ। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नडाला की छात्रा परमजीत कौर डांस मुकाबले में फस्र्ट रहीं। इस मौके पर जिला व सत्र न्यायाधीश गुरमीत राम बनियाल, डीसी दलजीत सिंह मांगट, एसएसपी इंद्रबीर सिंह, पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड के चेयरमैन नरोतम देव रत्ती, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़, जिला परिषद के चेयरमैन युवराज भूपिंदर सिंह, एडीसी जनरल ऋषिपाल सिंह, एसडीएम कुमार सौरव राज, एसपी मुख्यालय अमरीक सिंह धामी, एसपी दिलजिंदर सिंह ढिल्लों, जिला परिवहन अधिकारी प्यारा सिंह मौजूद थे।