पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू कन्या कालेज में ‘करियर और जॉब प्रॉस्पेक्ट इन जर्नलिज्म’ पर वर्कशॉप

हिंदू कन्या कालेज में ‘करियर और जॉब प्रॉस्पेक्ट इन जर्नलिज्म’ पर वर्कशॉप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
हिंदू कन्या कॉलेज में जनसंपर्क और मास कम्युनिकेशन विभाग ने वर्कशॉप करवाई। वर्कशॉप का विषय ‘करियर और जॉब प्रॉस्पेक्ट इन जर्नलिज्म’ था। उद्घाटन हिंदू कन्या कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना गर्ग, जनसंपर्क विभाग से प्रो. मंगला साहनी, एक्टर और राइटर गौरव भल्ला ने किया। आर जे सैंडी ने छात्राओं को रेडियो से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स स्क्रिप्ट राइटिंग, रेडियो जॉकी, अनाउंसर, वीओ आर्टिस्ट, लेक्चररशिप आदि क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं। गौरव भल्ला ने छात्राओं को एक्टिंग, फिल्म मेकिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग की जानकारी दी। उनकी दो फिल्में ‘दिल साडा लुटिया गया’ और ‘रब्ब तों सोहणा इश्क’ आ चुकी हैं।
मार्च में आने में फिल्म मैरिज दा गैरिज बोर अपना अनुभव छात्राओं के साथ सांझा किया। मंच संचालन प्रोफेसर मंगला साहनी ने किया। इस अवसर पर पमिवा कुमार, शिवानी शर्मा, सुरभि पंडित, कीर्ति आदि मौजूद थे।