- Hindi News
- होर्डिंग पर कांशी राम की तस्वीर लगाने पर बसपा ने भाजपा का पुतला जलाया
होर्डिंग पर कांशी राम की तस्वीर लगाने पर बसपा ने भाजपा का पुतला जलाया
भास्कर न्यूज - जालंधर
भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल में बीते दिनों में कांशी राम की तस्वीर लगाने पर बसपाइयों ने भाजपा का पुतला जलाया। बीते दिनों होशियारपुर में एक रैली के दौरान भाजपा के पोस्टर में कांशीराम की तस्वीर लगाई गई थी।
कंपनी बाग चौक में बसपा वर्कर 12:30 बजे पहुंचे और 12:35 तक पुतला फुंक कर चले गए। जलते पुतले को सड़क से हटाया भी नहीं गया। 12:50 पर पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से जलते पुतले पर पानी डाल आग को बुझाया।
जिला महासचिव कमल देव झंडूसिंघा के साथ पार्टी वर्करों ने भाजपा पंजाब प्रधान कमल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जंडूसिंघा ने कहा कि भाजपा ने बहुजन समाज की भावनाओं के ठेस पहुंचाई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को कांशी राम और बहुजन समाज की विचारधारा के साथ कोई लगाव नहीं है। सिर्फ वोटों के लिए गंदी राजनीति खेली जा रही है। उन्होंने कहा कि कमल शर्मा ने कहा था कि कांशी राम किसी की जागीर नहीं है, यह कहकर उन्होंने बहुजन समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। कमल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में सुरजीत, टीटू रंधावा, चमन लाल, मदन, सेवा सिंह, जगदीश चंदर, बनारसी दास, सुबेराम यादव, देवराज, बलबीर और बलविंदर मौजूद रहे।