- Hindi News
- पूर्व पार्षद शाम सुंदर अग्रवाल दोबारा कांग्रेस में शामिल
पूर्व पार्षद शाम सुंदर अग्रवाल दोबारा कांग्रेस में शामिल
भास्कर न्यूज - कपूरथला
भाजपा मंडल कपूरथला की बैठक मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह मठाडू के निवास स्थान पर हुई। अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष परषोतम पासी ने की। मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य कपूरथला व पंजाब व्यापार बोर्ड के चेयरमैन नरोत्तम देव रत्ती पहुंचे। विशेषातिथि के तौर पर पंजाब कार्यकारिणी सदस्य हीरा लाल धीर, पंजाब प्रधान लोकल बॉडी सैल उमेश शारदा, जिला महासचिव हरीश पासी, जिला मीडिया इंचार्ज जगदीश शर्मा, भाजपा नेता यश महाजन विशेष रूप में शामिल हुए। बैठक के दौरान पूर्व पार्षद शाम सुंदर अग्रवाल जो पिछले साल भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे, दोबारा भाजपा में शामिल हो गए । बैठक दौरान जिलाध्यक्ष परषोतम पासी ने राम कुमार जोशी को जिला इंप्लाइज सैल का जिला कनवीनर नियुक्त किया।
इस अवसर पर डा. रणवीर कौशल, धर्मपाल ग्रोवर, यादविंदर पासी, दलीप आनंद, दिनेश आनंद, महिंदर पाल, अश्वनी भोला, सुनील भोला, जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह, चंद्र शेखर, पूर्व पार्षद पवन धीर, करनैल सिंह, नरेश सेठी, धर्मपाल महाजन, प्रेम अग्रवाल, नत्थू राम महाजन, संजीव सोनू, शाम सुंदर, विक्की, संतोश कुमार, रुपिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, इंद्रजीत सिंह, सुरिंदर महाजन, महिंदर सिंह, सुधीर शर्मा, जगदीश चंद्र शर्मा, अशोक माहला आदि उपस्थित थे।
भाजपा में शामिल होने पर शाम सुंदर अग्रवाल का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता।