- Hindi News
- तरलोकपुरा में शादी की जागो में दोनाली से हवा में फायरिंग छर्रा ढोली की टांगों में लगा
तरलोकपुरा में शादी की जागो में दोनाली से हवा में फायरिंग छर्रा ढोली की टांगों में लगा
भास्कर न्यूज - कपूरथला
शादी समागम के दौरान निकाली गई जागो में एक व्यक्ति के हाथ में पकड़ी दोनाली बंदूक में से निकली गोली के छर्रा लगने से एक ढोली गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने घायल के बयान पर एक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
मोहल्ला तरलोकपुरा के रहने वाले बसंत ने थाना सिटी पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह ढोल बजाने व प्लंबर का कार्य करता है। 25 जनवरी को वह अपने साथियों के साथ सकुर्लर रोड कपूरथला में एक शादी के संबंध निकाली जा रही जागो में ढोल बजा रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति जो जागो शामिल था, नाचते हुए बाहर निकला। उसने अपने हाथ में पकड़ी दोनाली बंदूक से साथ हवा में फायर करने शुरू कर दिए। एक फायर सड़क पर लग गया, जिसमें से निकले छर्रे उसकी दोनों टांगों पर लग गए। इससे वह घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बयानों के आधार पर थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने भगवंतजीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी जंडियाला गुरु जिला अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लाइसेंसी हथियार आत्म सुरक्षा व आपातकालीन स्थिति में ही इस्तेमाल किए जा सकते है। लेकिन कुछ लोगों की ओर से अपनी शान को बढ़ाने के लिए खुशी के मौके पर हवा में फायर करना या अपने उच्च शौक को दर्शाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है जो कि एक चिंता का विषय है।
जिला पुलिस की ओर से जारी किए इन दिशा निर्देशों को लागू करवाने के लिए कोई भी सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। जिस कारण पैलेस में आने वाले सैकड़ों लोगों की जिंदगियां इन बिगड़ैल नौजवानों के रहमों करम पर टिक गई है।