- Hindi News
- मल्होत्रा शू स्टोर के मालिक के मॉडल टाउन स्थित घर में आग लगी
मल्होत्रा शू स्टोर के मालिक के मॉडल टाउन स्थित घर में आग लगी
भास्कर न्यूज - कपूरथला
मॉडल टाउन में सोमवार सुबह जगदीश मल्होत्रा की कोठी में अचानक आग लग गई। इस कारण कमरे और रसोई का सामान जल कर राख हो गया। जगदीश मल्होत्रा ने बताया कि आग सुबह 10 बजे के करीब लगी। उस समय घर के सभी सदस्य छत पर धूप सेक रहे थे। आग में कीमती कपड़े, टीवी, माइक्रो वेव व अन्य सामान जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के फायरमैन राज कुमार ने साथियों सहित मिल कर आग पर काबू पाया।
गांव औजला में सोमवार शाम को एक खेत में मजदूर गंगा पासवान का कमरा अचानक आग लगने से जल गया। बिहार निवासी पीडि़त ने बताया कि उसके 25 सौ रुपए और टीवी, डीवीडी भी जल गए। गांव निवासियों की सहायता से आग बुझाई गई।
कपूरथला और करतारपुर से फायर ब्रिगेड गाडिय़ां मंगवाई गई
बिजनेस करने के लिए छह महीने पहले फगवाड़ा से कपूरथला खोला था शोरूम : प्रदीप कुमार