पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपूरथला के अमृत बाजार में ‘बावेजा स्टाइलिश शू शोरूम एंड बैग स्टोर’ में आग लगी, सात घंटे बाद बुझी

कपूरथला के अमृत बाजार में ‘बावेजा स्टाइलिश शू शोरूम एंड बैग स्टोर’ में आग लगी, सात घंटे बाद बुझी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
कपूरथला के अमृत बाजार में स्थित बावेजा स्टाइलिश शू शोरूम एंड बैग स्टोर में शनिवार रात 2.30 बजे के करीब आग लग गई। पड़ोस की दुकान उत्तम टेलर में कली का काम चल रहा था। काम कर रहे कारीगरों ने आग की लपटें उठती देखी। दुकान के बाहर लगे बोर्ड पर लिखे नंबर पर उन्होंने शू शोरूम के मालिक प्रदीप कुमार को फोन किया और जानकारी दी। फायर ब्रिगेड ने सात घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग क्यों लगी, इसका पता नहीं चल पाया।
शो रूम के मालिक प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें तीन बजे के करीब उसके समीप उत्तम टेलर की दुकान में मरम्मत कार्य कर रहे कारीगरों ने आग लगने की सूचना दी। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। उनके आने से पहले तीन गाड़ीयों आग बुझाने में लगी थी। आग से उनके स्टोर के कीमती जूते व बैग जल कर राख हो गए
फायरमैन रविन्द्र कुमार ने बताया कि 3 बजे के करीब उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली। जब तक वह पहुंचे आग काफी भड़क चुकी थी। कपूरथला और करतारपुर से गाडिय़ां मंगवाई गई। अग्निशमन गाडिय़ों ने 7 घंटे के बाद आग पर काबू पाया। फायरब्रिगेड गाडिय़ों ने आग बुझाने के लिए कई चक्कर लगाए, जिसके बाद आग बुझ पाई।
आस पास की दुकानों को कोई क्षति नहीं पहुंची। सूचना पाकर डीएसपी सबडिवीजन बलविन्दर सिंह सेखों, थाना प्रभारी भारत मसीह लद्दड़, पीसीआर व भारी संख्या में पुलिस ने लगातार स्थिति पर नजर रखी।