पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नींद की झपकी आने पर चलते ऑटो से गिरा युवक, बस ने कुचला

नींद की झपकी आने पर चलते ऑटो से गिरा युवक, बस ने कुचला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला - जालंधर-अमृतसर मार्ग पर सुभानपुर के पास थ्री व्हीलर पर सवार हो कर कार्य की तलाश में पश्चिम बंगाल के गांव दुआलवपुर से पंजाब में ब्यास के गांव टांगरा में साथियों सहित जा रहे 20 वर्षीय युवक आलोक बिशु पुत्र उल्लान विशु की दर्दनाक मौत हो गई। थाना सुभानपुर के पुलिस जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे बिशु थ्री व्हीलर से गांव टांगरा जा रहा था। अचानक उसे नींद की झपकी आ गई और वह थ्री व्हीलर से नीचे आ गिरा। इस दौरान पीछे से जा रही बस ने उसे कुचल डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भांजे किशना के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा शव उसके हवाले कर दिया। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि पंजाब में पहली बार रोजी रोटी की तलाश में आया था।