पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन की चपेट में आने से धालीवाल दोना की महिला की मौत

वाहन की चपेट में आने से धालीवाल दोना की महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
कपूरथला-गोइंदवाल साहिब मार्ग पर गांव भवानीपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक्सेस सवार परमिंदर कौर((३५)) पत्नी हरदेव सिंह निवासी गांव धालीवाल दोना की मौत हो गई।
पुलिस जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि करीब 3 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उपरोक्त स्थान पर सड़क हादसे में एक्सेस सवार दो महिलाएं घायल पड़ी है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर डयूटी डाक्टर राकेश कुमार ने एक्सेस सवार परमिंदर कौर को मृत घोषित कर दिया जबकि एक्सेस चालक अमरजीत कौर पत्नी जसपाल सिंह उपचाराधीन है। मृतका दो बेटियों क्रमश: 5 व 10 बेटियों की माता थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मृतका के पति के बयानों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के जेठ सरवन सिंह ने बताया कि उसकी भाभी व भाई की पुत्रवधु गांव खीरांवाली में किसी रिश्तेदार की मृत्यु पर शोक सभा में शामिल होने उपरांत वापिस गांव की ओर आ रही थी कि हादसे का शिकार हो गई।