पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनोरंजन कालिया मुर्दाबाद के नारे सुन नहीं की कारोबारियों से मुलाकात

मनोरंजन कालिया मुर्दाबाद के नारे सुन नहीं की कारोबारियों से मुलाकात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. पूर्वमंत्री मनोरंजन कालिया ने वैट रिफंड की मांग कर रहे कारोबारियों को कुछ दिन पहले कहा था कि वो भी उनके साथ हैं। सोमवार को माहौल बदला सा दिखा। कारोबारी एक घंटा तक उनके घर के बाहर धरना देते रहे पर उन्होंने उनसे बात करना तो दूर, यह तक नहीं पूछा कि क्यों वे लोग कालिया मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। कालिया घर से बाहर थे। जब लौटे तो पुलिस ने उन्हें रोका व बात करने की कोशिश की पर वह मुस्करा कर चलते बने। इसके बाद उन्होंने धरने की गतिविधियां सीसीटीवी में देखी।

भगत चूनी लाल ने कहा था, मेरे पैसे रिफंड नहीं हुए आपके कैसे ले दूं

कारोबारियों रविन्द्र धीर, गुरशरण सिंह,नरेश गुप्ता, चौधरी राम कुमार, राजकुमार गुप्ता, प्रीतम सिंह का कहना था कि कहीं उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे पहले वे वनमंत्री भगत चूनी लाल को भी मिले थे जिनका कहना था, मेरा वैट रिफंड नहीं हुआ तो आफके कैसे ले दूं।

कारोबारी बोले, अनिल जोशी मिले तो मुंह काला कर देंगे

कारोबारी सरकार से इतना ज्यादा खफा थे कि कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि अगर अनिल जोशी उनको मिले तो वे उनका मुंह काला कर देंगे।