किसान से लूट
कपूरथला - गांव कोलियांवाल व गांव साबूवाल के पास दो युवकों ने गांव शिकारपुर निवासी 52 वर्षीय किसान परमजीत सिंह पर हमला कर दिया। उनसे 15 हजार रुपए की नगदी व मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। घायल किसान ने बताया कि उसने गांव कोलियावाल खाद स्टोर से खाद और कीटनाशक दवाइयां लेकर जाना था। सोमवार सांय 4 बजे के करीब वह उक्त दुकानदार को 15 हजार रुपए देने जा रहा था कि रास्ते में उक्त युवकों ने तेजधार छूरे से उस पर हमला कर दिया। उसने हमलावरों का विरोध करते हुए उक्त युवकों के हाथ में पकड़ा हुआ छूरा छीन लिया तो उन्होंने उसके सिर पर वार कर दिया।