पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खालसा कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय वोटर दिवस

खालसा कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय वोटर दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़शंकर - जिला मुख्य अधिकारी होशियारपुर के निर्देशों तथा प्रिंसीपल डॉ. प्रीत महिंदर पाल की अगुवाई में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया।
भाषण मुकाबलों में बीकॉम की छात्राएं रमनप्रीत कौर, हरप्रीत कौर तथा अपराजिता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को वोट की महत्ता बताई। वोट का सही इस्तेमाल करने, अपने आस-पास के लोगों को वोट बनाने तथा वोट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. बलविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को वोट का सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट परमिंदर सिंह, प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, नोडल अधिकारी प्रो. बलजीत सिंह मोखा, कालेज अंबेस्डर राजिंदर सिंह धीमान, मनदीप कौर, प्रो. गुरप्रीत सिंह कलसी, प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. दविंदर कुमार तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।



बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में वोटर दिवस पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।